क्या हम दिन में 5 लीटर पानी पी सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 15:46

पानी अधिक पीने के नुकसान -

किसी भी चीज का यदि अधिक सेवन किया जाए, तो वह शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है. पानी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन जब कोई व्यक्ति एक दिन में शरीर की जरूरतों से भी अधिक पानी पीने लगे, तो नुकसान ही पहुंचेगा. आमतौर पर शरीर को एक दिन में 2 लीटर पानी की जरूरत होती है. ज्यादा से ज्यादा 3 लीटर पी सकते हैं. यदि इससे ज्यादा पीते हैं, तो वाटर इंटॉक्सिकेशन (Water intoxication) या वाटर प्वॉइजनिंग हो सकता है. वाटर इंटॉक्सिकेशन एक ऐसी स्थिति होती है, जो बहुत अधिक पानी पीने से होती है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ जाता है.

बहुत अधिक पानी पीने (Drinking too much water) से खून में सोडियम खतरनाक रूप से निम्न स्तर पर पहुंच जाता है, जिससे कई बार हल्के लक्षण तो कुछ गंभीर मामलों में जान भी जा सकती है. मैराथन, ट्रायथलॉन में भाग लेने वाले लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है. वाटर इंटॉक्सिकेशन के हल्के लक्षणों में मतली, उल्टी, सिर दर्द, भ्रम और गंभीर मामलों में दौरे, कोमा और मौत तक हो सकती है. शरीर में सोडियम अधिक कम होने से मस्तिष्क और शरीर की कोशिकाओं में सूजन हो जाती है, जिसे सेल्युलर स्वेलिंग कहते हैं. मस्तिष्क की कोशिकाओं में यदि सूजन हुआ, तो व्यक्ति को भ्रम, उनींदापन (Drowsiness), क्रैम्प, मांसपेशियों में कमजोरी, हाई ब्लड प्रेशर आदि हो सकता है. यदि कोई व्यक्ति 10 लीटर पानी पी लेता है, तो सोडियम का लेवल खून के अंदर और भी ज्यादा कम हो जाता है, जिसका दिमाग पर डायरेक्ट असर होता है. इससे व्यक्ति कोमा में जा सकता है, मौत भी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info